चिंता क्या होती है? 5 संकेत जो आप नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

 कभी ऐसा हुआ है कि बिना किसी ख़ास वजह के दिल घबरा रहा हो? नींद नहीं आ रही? बार बार बुरा होने का डर सताए? अगर हाँ — तो शायद यह चिंता (Anxiety) है।

1. नींद न आना — या बहुत ज़्यादा आना

रात को लेटो और दिमाग शुरू हो जाए — "कल क्या होगा", "उसने ऐसा क्यों कहा" — यह सोचते सोचते सुबह हो जाए। यह चिंता का सबसे बड़ा संकेत है।

2. दिल तेज़ धड़कना — बिना वजह के

अचानक सीने में धड़कन तेज़ हो जाए, साँस लेने में तकलीफ हो — और डॉक्टर कहे कोई बीमारी नहीं है। यह शरीर का चिंता के प्रति प्रतिक्रिया है।

3. बार बार एक ही बात सोचना

कोई एक विचार जो जाता ही नहीं — "मैंने गलत किया", "कुछ बुरा होने वाला है" — यह अत्यधिक सोचना चिंता की सबसे बड़ी निशानी है।

4. छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आना

जब मन अंदर से थका हुआ हो — तो छोटी चीज़ें भी बड़ी लगती हैं। यह असल में अंदर की चिंता बाहर निकल रही होती है।

4. लोगों से बचने का मन करना

पार्टियों में जाने का मन नहीं, अकेले रहना ज़्यादा आरामदायक लगता है — यह सामाजिक चिंता का हिस्सा हो सकता है।



MindriX app से जुड़िए हर समस्या का समाधान फ्री में🦅 सब कुछ एक जगह फ्री में चाहिए तो contact us

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anxiety क्यों होती है और कैसे ठीक हो — Psychology की सम्पूर्ण हिंदी गाइड

Toxic Relationship के 7 Signs — क्या आपका रिश्ता आपको तोड़ रहा है?"